फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   देहात के ध्यानार्थ: चिरगांव वाया गुरसराय हमीरपुर मार्ग को मंजूरी-City

देहात के ध्यानार्थ: चिरगांव वाया गुरसराय हमीरपुर मार्ग को मंजूरी-City

Fri, 06 Oct 2017 08:19 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
देहात के ध्यानार्थ: चिरगांव वाया गुरसराय हमीरपुर मार्ग को मंजूरी-City
फोटो
विज्ञापन

कस्बों और गांवों की सड़कें होंगी चमाचम, 716 करोड़ खर्च होंगे
चिरगांव वाया गुरसराय-हमीरपुर मार्ग को मिली मंजूरी
तीन चरणों में होगा काम ,दस मीटर चौड़ी होगी रोड
योजना दो साल में पूरी होगी, उपमुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक से पोषित चिरगांव वाया गुरसराय- हमीरपुर सड़क मार्ग को मंजूरी दे दी है। 716 करोड़ की इस योजना पर तीन चरणों में काम होगा। एक चरण चिरगांव से गरौठा तक पूरा होगा, जिसके लिए बजट मिल गया है। दीपावली से पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस योजना का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को यह जानकारी गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने पत्रकारों को दी।
सर्किट हाउस में उन्होंने बताया कि चिरगांव, रामनगर, बघेरा, गुरसराय, गरौठा, मोती कटरा, राठ होकर हमीरपुर तक सड़क मार्ग का बनना लंबे समय से प्रस्तावित है। वर्तमान में इस सड़क का बुरा हाल है और इस क्षेत्र के लोगों को झांसी तक आने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह घर से निकले तो शाम तक लोग अपनी शिकायत लेकर झांसी तक आ पाते हैं। चूंकि, विश्व बैंक की योजना के तहत इस योजना को पूरा होना है। इस कारण कई आपत्तियां इस पर लगी थी। पिछले छह माह से वे बराबर इस योजना की आपत्तियों को दूर कराके मंजूरी दिलाने में लगे थे। इसके लिए वे बराबर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव से मिलकर मुलाकात करते रहे। हाल में ही शासन ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। 716 करोड़ की इस योजना को तीन भागों में बांटा गया है। चिरगांव से गरौठा तक सड़क बनाने का काम गुड़गांव की कंपनी एनकेसी को दिया गया है। सड़क दस मीटर चौड़ी होगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली से पूर्व योजना का शिलान्यास करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इस तरह होगा काम
चिरगांव से हमीरपुर के बीच 168 किलोमीटर सड़क बनेगी। तीन चरणों में चिरगांव से गरौठा (48.87 किलोमीटर) का काम 191 करोड़ की लागत, गरौठा से राठ (42.5 किलोमीटर) का काम 275 करोड़ और राठ से हमीरपुर (73 किलोमीटर) का काम 250 करोड़ में पूरा होगा। चिरगांव से गरौठा तक के लिए बजट स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed