{"_id":"594fd6d14f1c1b364e8b47fe","slug":"111498404561-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की पहली पसंद है महिला डिग्री कॉलेज-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की पहली पसंद है महिला डिग्री कॉलेज-Dehat
Updated Sun, 25 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को लुभाता है, खूब पढ़ाता है
महिला डिग्री कालेज में फीस कम, दाखिले की होड़
टैग: मिशन एडमिशन
- कला, वाणिज्य संवर्ग की होती है पढ़ाई
- झांसी का एकमात्र राजकीय कॉलेज है
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कला, वाणिज्य की पढ़ाई करने वाली छात्राओं की पहली पसंद रानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला डिग्री कॉलेज है। कॉलेज में बीए की 280 और वाणिज्य की 80 सीटें हैं। झांसी का एकमात्र राजकीय कॉलेज होने के कारण यहां की फीस बहुत किफायती है। इसलिए हर छात्रा यहां प्रवेश की इच्छा रखती है।
रानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अनुशासन के लिए पहचाना जाता है। यहां बीए के एक दर्जन से विषय हैं। कला वर्ग में प्रवेश लेने वाली छात्राएं प्रथम वर्ष में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र, शारीरिक, संगीत एवं गायन, गृह और मनोविज्ञान में से किन्हीं तीन विषयों का चयन कर सकती हैं। बीए कोर्स की पढ़ाई के लिए फीस 1050 रुपये है लेकिन प्रैक्टिकल विषय लेने पर प्रति विषय 240 रुपये फीस में और जुड़ जाते हैं। इसके अलावा वाणिज्य संवर्ग की कॉलेज में 80 सीटें है। इसकी फीस 1050 रुपये है। इसमें भी प्रैक्टिकल विषय लेने पर 240 रुपये और जुड़ जाते हैं। संस्थान की बात करें तो महिला महाविद्यालय सन् 2013-14 में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा बी ग्रेड से सत्यापित है। महाविद्यालय अपने अनुशासन और पढ़ाई के लिए जाना जाता है। पिछले साल के परीक्षा परिणाम पर नजर डालें तो बीए प्रथम वर्ष का 88, द्वितीय का 99 और तृतीय का 97 फीसदी रहा। वहीं, वाणिज्य में प्रथम वर्ष का 93, द्वितीय का 100 फीसदी और तृतीय का भी शत प्रतिशत रहा है। कॉलेज में प्रवेश के लिए 30 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं।
वर्जन..
नकल विहीन परीक्षा होती
हमारा प्रयास यही है कि कॉलेज में नियमित अध्ययन, अध्यापन चले। समय से कोर्स पूरे हों। छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज में समय समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। साथ ही नकल विहीन परीक्षा होती है। - डॉ. आरके गुप्ता, प्राचार्य।