{"_id":"61439f638ebc3ebeb708d6a0","slug":"11-thousand-omen-mandatory-with-ticket-application-in-congress-jhansi-news-jhs2044918132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का टिकट पाने को 11 हजार जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का टिकट पाने को 11 हजार जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस में टिकट के आवेदन के साथ दावेदारों को शगुन देना अनिवार्य कर दिया गया है। टिकट के दावेदारों को 11 हजार रुपये का ड्राफ्ट आवेदन पत्र के साथ लगाना होगा। टिकट के लिए आवेदन 25 सितंबर तक मांगे गए हैं।
2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है। विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। कई दावेदारों से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मिल चुके हैं। बीते रोज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आवेदन के लिए फार्म का प्रारूप जारी किया। इसमें आवेदन पत्र जमा करने के लिए जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। टिकट के दावेदारों को आवेदन पत्र के साथ सहयोग राशि 11 हजार रुपये का आरटीजीएस, डिमांड ड्राफ्ट या पे आर्डर देना होगा। दावेदार 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अब तक 25 दावेदारों के आवेदन आ चुके हैं।
दावेदारों के बारे में जुटाई जाएगी जानकारी
विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने रूट लेवल कमेटियां बनाई हैं, जिनमें पार्टी के न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत अध्यक्ष हैं। ये कमेटियां टिकट के आवेदकों के बारे में जानकारी जुटाएंगी। और अपनी रिपोर्ट इलेक्शन कमेटी को सौंपेंगी। एक सीट से 10 लोगों के नाम इलेक्शन कमेटी तक भेजे जाएंगे। इलेक्शन कमेटी आठ लोगों को रिजेक्ट कर दो लोगों के नाम प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी को भेजेगी, अंतिम निर्णय प्रियंका गांधी करेंगी।
विज्ञापन
विधानसभा टिकट के लिए आवेदन करने वालों को आवेदन के साथ 11 हजार रुपये का ड्राफ्ट लगाना होगा। इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व का है।
- भगवानदास कोरी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस