फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11 diveder stand cantiliver in mahanagar

महानगर में 11 डिवाइडरों पर खड़े कर दिए कैंटीलीवर, अधिकारी अनजान

Fri, 12 Feb 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
11 diveder stand cantiliver in mahanagar
झांसी। महानगर में विज्ञापन एजेंसियों की मनमानी पर नगर निगम शिंकजा नहीं कस पा रहा है। विज्ञापन एजेंसियों ने नियमों को दरकिनार करते हुए 11 डिवाइडरों पर कैंटीलीवर खड़े कर दिए हैं। वहीं, निगम को हर साल लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। निगम के अधिकारी इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर में विज्ञापन के लिए नगर निगम ने विज्ञापन एजेंसियों को कैंटीलीवर लगाने की अनुमति दी थी। नियम के मुताबिक कैंटीलीवर सड़क के किनारे खड़े किए जाते हैं। नगर निगम से हुए अनुबंध में भी कैंटीलीवर को सड़क के किनारे लगाया जाना था। लेकिन विज्ञापन एजेंसियों ने मनमाने तरीके से डिवाइडर पर कैंटीलीवर खड़े कर दिए। महानगर में आंतिया तालाब, खंडेराव गेट, मेडिकल कॉलेज-कानपुर बाईपास, नंदनपुरा समेत 11 जगहों पर कैंटीलीवर डिवाइडर पर खड़े हुए हैं। इसे लेकर पहले भी नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जाता है कि अधिकारियों की मिलीभगत से विज्ञापन एजेंसियों निगम को लाखों रुपये की चपत लगा रही हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से विज्ञापन एजेंसियां निगम को चपत लगा रही हैं। इस मामले को कार्यकारिणी और सदन में उठाया जाएगा।- राजेश त्रिपाठी, उपसभापति
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर में अवैध रूप से लगे यूनीपोल और कैंटीलीवरों को लेकर विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस दिया गया है। अवैध रूप से लगे कैंटीलीवर और यूनीपोल को जल्द हटवाया जाएगा। - अवनीश राय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed