फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   109 roadways buses will run on Diwali, 20 will remain in reserve

Jhansi News: दीपावली पर दौड़ेगीं रोडवेज की 109 बसें, 20 रहेंगी रिजर्व

Thu, 24 Oct 2024 03:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
109 roadways buses will run on Diwali, 20 will remain in reserve
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दीपावली पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने विभिन्न मार्गाें पर 109 बसें संचालित करने का निर्णय लिया है। वहीं 20 बसें डिपो में रिजर्व रहेंगी। इसके लिए विभागीय अफसरों ने चालक और परिचालकों को सूचना जारी कर दी है।
झांसी से उरई, कानपुर, लखनऊ, गोरखुपर, ललितपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, ग्वालियर, आगरा, दिल्ली सहित विभिन्न मार्गों पर 81 बसें संचालित की जाती हैं। लेकिन दीवाली पर्व पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। इसके साथ ही भाईदूज पर भी बसों में काफी भीड़भाड़ होती है। यात्रियों को परेशानी से निजात दिलाने लिए परिवहन विभाग ने बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रोडवेज बसों की संख्या बढ़कर 109 होगी। वहीं 20 बसें आरक्षित रखी जाएंगी। अधिक भीड़ होने पर इन आरक्षित बसों को भी सड़कों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामदास सोनकर ने बताया कि दीपाली पर्व पर विभिन्न मार्गों पर 109 बसें संचालित की जाएंगी। वहीं बीस बसें रिजर्व रहेंगी। भीड़ बढ़ते ही रिजर्व बसों को भी सड़कों पर दौड़ाया जाएगा। इसके लिए चालक और परिचालकों को लिखित सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed