फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1036 pm awas complited in six months

छह महीने में पूरे होंगे 1036 पीएम आवास

Sun, 06 Jan 2019 01:14 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
1036 pm awas complited in six months
pm awas yojna - फोटो : demo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत करारी में छह माह में 1036 आवास बनकर तैयार हो जाएंगे। शनिवार को विधायक रवि शर्मा ने पहूज बांध निरीक्षण भवन के नजदीक स्थित चिह्नित की गई 3.30 हेक्टेयर भूमि का भूमि पूजन किया। शुभारंभ अवसर पर कमिश्नर कुमुदलता श्रीवास्तव, डीएम शिवसहाय अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इन आवासों का लाभ गरीब-निर्बल वर्ग को मिलेगा। आवासों का निर्माण घोषित समय अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। वहीं, डीएम ने बताया कि 2.47 हेक्टेयर जमीन पर 33.23 करोड़ रुपये की लागत से 756 मकानों का निर्माण कराया जाएगा। जबकि, 0.83 हेक्टेयर पर 280 आवासों का निर्माण आवास विकास परिषद द्वारा किया जाएगा। जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था झांसी विकास प्राधिकरण और ठेकेदार है। निर्माण कार्य को छह माह में पूरा किया जाएगा। साथ ही हर संभव निगरानी कराई जाएगी। योजना के अंतर्गत ग्राउंड फ्लोर के साथ तीन फ्लोर में भवन को तैयार किया जाएगा। जिसमें एक कमरा, एक हॉल, रसोई तथा शौचालय बनाया जाएगा। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट राम प्रकाश, अकाउंटेंट अधिकारी जेडीए विपिन ज्योति भदौरिया, अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी, एटीपी जितेंद्र सिंह, अवर अभियंता घनश्याम तिवारी, जय शंकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed