फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की

Mon, 20 May 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की
पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की
विज्ञापन

एरच (झांसी)। रविवार को थाना क्षेत्र के इसकिल गांव में खाना बनाने और कपडे़ धोने को लेकर हुए पति-पत्नी के आपसी झगडे़ में गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हमलावर पति को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक इसकिल गांव निवासी राजकुमार पुत्र नंदलाल अपनी पत्नी अहिल्या उर्फ गुड्डी उम्र (35) और तीन बेटी और एक छोटे बेटे के साथ रह रहा था। राजकुमार शराब का आदी था, जिसकी वजह से अहिल्या मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। रविवार को सुबह दस बजे अहिल्या अपने बच्चों के साथ घर पर थी। इसी दौरान पति राजकुमार आया और उसने अहिल्या से खाना बनाने और कपड़े धोने की बात कही। इस पर अहिल्या खाना बनाने लगी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तो राजकुमार ने पहले उसकी मारपीट की।
विज्ञापन

इसके बाद भी वह घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर आया तो अहिल्या ने उससे बचने के लिए घर के अंदर वाले कमरे में जाकर अंदर से कुंडी बंद कर ली। लेकिन, गुस्से से भरे राजकुमार ने दरवाजे के गेट को तोड़ दिया और कमरे के अंदर घुसकर अहिल्या की गर्दन पर जोर से कुल्हाड़ी से प्रहार किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद उसने दूसरा प्रहार उसके सिर पर किया, जिससे अहिल्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद राजकुमार ने उसके शव को कमरे से घसीट कर बाहर सड़क पर फेंक दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए तो हमलावर राजकुमार ने उन पर भी कुल्हाड़ी फेंकी जिससे लोग घबरा गए। हमलावर पति ने घटना को अंजाम देने के बाद भागने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, देर शाम एसपी देहात राहुल मिठास ने गांव में पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed