फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ढाई करोड़ की मशीन, फिर नालों की सफाई नहीं

ढाई करोड़ की मशीन, फिर नालों की सफाई नहीं

Sun, 19 May 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
ढाई करोड़ की मशीन, फिर नालों की सफाई नहीं
ढाई करोड़ की मशीन, फिर नालों की सफाई नहीं
विज्ञापन


झांसी। नालों की सफाई के लिए नगर निगम ने दो साल पहले ढाई करोड़ रुपये की लागत से सुपर सकर मशीन खरीदी थी। लेकिन, इस मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। जबकि, शहर के नाले गंदगी से पटे पड़े हैं। निगम नालों की सफाई के लिए टेंडर निकालने की तैयारी कर रहा है। बावजूद, इस मशीन के उपयोग की ओर ध्यान नहीं है।
नगर निगम के सदन में साल 2016 में नाला सफाई /सेप्टेज मैनेजमेंट के लिए सुपर सकर मशीन खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ था। 2017 में दो करोड़ साठ लाख रुपये की लागत से मशीन खरीदी गई थी। लेकिन, नाला सफाई में इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। जबकि, मशीन खरीदते समय योजना थी कि इसका उपयोग नालों की सफाई में वर्ष भर नियमित रूप से किया जाएगा। ऐसे में बारिश से पहले नाले साफ करने में ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन, आलम ये है कि अगले माह मानसून दस्तक दे देगा और नगर के नाले गंदगी से पटे पड़े हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते नगर निगम नाला सफाई के अब तक टेंडर भी नहीं कर पाया है। बारिश से पहले नालों की तलहटी तक सफाई न होने का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में जल भराव से निपटना बड़ी चुनौती बन सकती है। वहीं, मशीन का उपयोग न होने की वजह से इसकी खरीद पर खर्च की गई भारी भरकम धनराशि भी बर्बाद होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

कई मीटर तक सफाई करने में सक्षम
सुपर शकर मशीन का हाई प्रेशर अच्छे से अच्छे ब्लाक खोलने में सक्षम है। यह मशीन घरों में उपयोग होने वाले वेक्यूम क्लीनर की तर्ज पर काम करता है। बस अंतर इतना होता है कि इसमें हाई प्रेशर शक्सन पंप का इस्तेमाल होता है। यह मशीन चार फुट चौड़े और आठ फुट गहरे नाले तक को आसानी से साफ कर सकती है। इतना ही नहीं, यह मशीन एक स्थान पर खड़े रहकर 50 मीटर की लंबाई के नाले को एक बार में साफ करने में पूरी तरीके से खरी उतरती है। नाले से निकलने वाली गंदगी ट्रक के ऊपरी हिस्से में एकत्र होती है, जिसमें बाद में डंप कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मशीन खासतौर पर नाला साफ करने के लिए मेरे कार्यकाल के अंतिम दिनों में क्रय की गई थी। लेकिन, अब तक इस मशीन को नाला साफ करते नहीं देखा है। जबकि, कई मीटर तक के नाले को यह मशीन चंद मिनटों में साफ कर सकती है।
- किरन वर्मा, पूर्व महापौर
यह मशीन नाला सफाई के काबिज नहीं है। नालों में पॉलिथीन, थर्माकॉल सहित कई अनुपयोगी सामान बहा दिया जाता है। ऐसे में इस मशीन के जाम होने की संभावना रहती है। फिलहाल, मशीन के संबंध में और जानकारी जुटाई जाएगी। अगर यह सक्षम होगी, तो उसका उपयोग किया जाएगा।

- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
अभी तक इस आधुनिक मशीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी लूंगा। अगर, यह मशीन नगर निगम के पास उपलब्ध है, तो उसका उपयोग किया जाएगा।
- शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed