फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जेल में नई बैरक तैयार, 120 कैदी रहेंगे

जेल में नई बैरक तैयार, 120 कैदी रहेंगे

Fri, 08 Mar 2019 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
जेल में नई बैरक तैयार, 120 कैदी रहेंगे
जेल में नई बैरक तैयार, 120 कैदी रहेंगे
विज्ञापन

झांसी। जिला कारागार में नई बैरक तैयार हो गई है। इसमें चार कमरों में 120 कैदियों को रखा जाएगा। इससे जेल में निरुद्ध कैदियों को राहत मिलेगी। अपर जिलाधिकारी ने जेल का निरीक्षण कर नई बैरक की रिपोर्ट तैयार कर दी है। अप्रैल से नई बैरक शुरू हो जाएगी।
क्षमता से ज्यादा कैदियों का बोझ ढो रही जिला जेल प्रशासन के लिए सिर दर्द बनी हुई है। वर्तमान में जिला कारागार की क्षमता 450 कैदियों की है, लेकिन 1250 कैदी बंद हैं। तीन गुना से अधिक कैदी होने के कारण जेल प्रशासन के सामने चौबीस घंटे चुनौती बनी रहती है। मानक के अनुरूप स्टाफ की किल्लत और क्षमता से ज्यादा कैदियों के होने की वजह से जेल की सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है। जेल में बंदियों का लोड कम करने के लिए ढाई करोड़ रुपये की लागत से एक नई बैरक का निर्माण कराया गया है, जिसमें एक सौै कैदी आराम से रह सकेंगे। बैरक का निर्र्माण हो जाने के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नगेंद्र शर्मा ने भी निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। अप्रैैल माह से इस बैरक में कैदियों को स्थानांतरण कर दिया जाएगा। जिससे कुछ हद तक जेल का भार कम होगा।
विज्ञापन


व्यवस्था ठीक रखने की बनी रहती चुनौती
जिला जेल में संगीन धाराओं के कैदी भी बंद हैं। ऐसे में सीमित सुरक्षा संसाधनों के बीच इनकी सुरक्षा और निगरानी जेल प्रशासन के लिए चुनौती भरा होता है। यह गैंग न बना लें, इसको लेकर भी अलग से टीम नजर रखती है। इसके अलावा, कैदियों से मुलाकात करने वालों की संख्या भी अधिक होने के कारण जेल प्रशासन परेशान रहता है। यही नहीं, प्रत्येक दिन पेशी पर आने-जाने के दौरान बंदियों की जांच में चूक होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, जेल प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जेल में सभी व्यवस्थाएं चाक - चौबंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed