{"_id":"5b0722d34f1c1b9e6e8b46cc","slug":"101527194323-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज की माडयलर ओटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज की माडयलर ओटी
Updated Fri, 25 May 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
मॉड्यूलर ओटी की गैलरी में तप रहे तीमारदार
- कूलर व पंखे न होने से लोगों का हाल बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की मॉडयूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की गैलरी में कूलर व पंखे की व्यवस्था नहीं है। इससे भीषण गर्मी में तीमारदारों का हाल-बेहाल है। उमस के कारण कुछ देर में तीमारदार पसीने - पसीने हो रहे हैं। ऑर्डर देने के बावजूद ठेकेदार ने अब तक गैलरी में कूलर नहीं लगवाए हैं।
मेडिकल कॉलेज की सर्जरी और ऑर्थोपेडिक विभाग की मॉड्यूलर ओटी का शुभारंभ दो अप्रैल को हुआ था। ओटी में ऑपरेशन तो जल्द शुरू हो गए, लेकिन गैलरी में मरीजों के तीमारदारों के लिए कोई सुविधाएं नहीं दी गईं। न तो यहां बैठने की व्यवस्था थी, न हवा-पीने की। गैलरी की अव्यवस्था को अमर उजाला ने उठाया, तब जाकर कहीं तीमारदारों के बैठने के लिए बेंच बनवाई गईं। साथ ही भद्दी लग रहीं दीवारों का रंगरोगन कराया गया। हालांकि, अब तक यहां हवा की व्यवस्था नहीं कराई गई है। 44-45 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर गैलरी खूब तपने लगती है, जिससे तीमारदारों का यहां बैठना मुश्किल हो जाता है। कुछ ही देर में लोग पसीने-पसीने हो जाते हैं। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि छह कूलर का ऑर्डर दे दिया गया है। चार मॉड्यूलर ओटी गैलरी में लगने हैं। एक-एक इमरजेंसी के सामने बने रैन बसेरों में लगने हैं। शनिवार तक हर हाल में ओटी में कूलर लग जाएंगे।