फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अमर उजाला कैंसर कैंप (सिटी)-City

अमर उजाला कैंसर कैंप (सिटी)-City

Mon, 11 Dec 2017 08:37 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला कैंसर कैंप (सिटी)-City
अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो लगाएं
विज्ञापन

----------------------------------
फोटो...
227 लोगों की जांच, 103 में कैंसर के लक्षण
सब हेड... अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत अस्पताल का नि:शुल्क जांच शिविर
- 13 मरीजों को रियायती दरों पर ऑपरेशन के लिए बुलाया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत अस्पताल, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को फ्री कैंसर चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 227 लोगों की जांच की गई। इनमें 103 में कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। जबकि, 13 मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई।
करगुवां जैन मंदिर के सामने स्थित सिंघई मल्टिस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयोजित कैंप में देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और रोबोटिक्स कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल, डा. अमोल जाधव और उनकी टीम ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। कैंप में झांसी और आसपास के क्षेत्रों के लोग जांच कराने आए। गंभीर मरीजों को ऑपरेशन के लिए मुंबई बुलाया गया। यहां रियायती दरों पर उनका ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कैंसर किसी को भी हो सकता है। समय-समय पर जांच कराते रहना जरूरी है। शुरुआती दौर में बीमारी का पता चलने पर इलाज आसान होता है। इस दिशा में अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर सिंघई मल्टिस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डा. राजीव जैन, डायरेक्टर संजय जैन समेत ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. अमित सहगल, जावेद हुसैन, मनीष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो (डा. विष्णु अग्रवाल)...
गुटका, तंबाकू से फैल रहा कैंसर
फ्री कैंसर चेकअप कैंप में 227 लोगों का परीक्षण किया गया। इनमें 103 में कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। इनमें पचास फीसदी में मुख कैंसर के लक्षण मिले। भक्ति वेदांत अस्पताल, मुंबई के डॉ. विष्णु अग्रवाल ने बताया कि गुटका, तंबाकू के सेवन से मुख का कैंसर तेजी से फैल रहा है। युवा ज्यादा इसका शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा खाद्य पदार्थों में बढ़ते केमिकल के प्रभाव से लोगों को कैंसर हो रहा है। जबकि, शिविर में आने वाली महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार पाई गईं। शरीर में कहीं घाव, छाला या गांठ है, जो इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रही है। इन स्थितियों में कैंसर की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसकी तत्काल जांच कराई जानी चाहिए। शुरुआत में ही इलाज शुरू होने पर नब्बे फीसदी मरीज ठीक हो जाते हैं। धूम्रपान से दूर रहकर और खान-पान को नियंत्रित करने से कैंसर से बचा जा सकता है।

फोटो...
आशंका थी, तो जांच कराई
हाथ में गांठ है। दर्द बना रहता है। इलाज के बाद भी आराम नहीं हो रहा। शिविर के बारे में पता चला, तो जांच कराने के लिए आ गए। यहां शंका का समाधान हो गया।
- ऊषा गुप्ता, बड़ा बाजार

फोटो...
पहली बार करा रहे जांच
मुंह में काफी समय से छाला है, जो ठीक नहीं हो रहा। इन परिस्थितियों में कैंसर की आशंका के चलते शिविर में जांच कराने के लिए आए हैं। पहली बार ही जांच करा रही हूं।
- उर्मिला, तालपुरा

फोटो...
जनहित का है प्रयास
स्थानीय स्तर पर कैंसर की जांच की फ्री सुविधा देकर अमर उजाला ने जनहित का प्रयास किया है। मुंह में छाले होते रहते हैं। बीमारी होने पर समय रहते इलाज तो शुरू हो जाएगा।
- कमलेश कुमार, नई बस्ती

फोटो...
मरीजों के लिए राहत
शिविर का लाभ झांसी के साथ-साथ आसपास के इलाके के मरीजों को भी मिला है। रियायती दरों पर ऑपरेशन की भी सुविधा दी जा रही है। मरीजों के लिए यह बड़ी राहत है।

- गोरेलाल गुप्ता, बांदा

फोटो...
स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ
अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत अस्पताल, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैंसर चेकअप कैंप के दौरान मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ। फिजिशियन डा. राजीव जैन 74 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। जबकि, ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. अमित सहगल ने 27 लोगों का हड्डी रोग परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed