{"_id":"59b2a95a4f1c1bfb7f8b5127","slug":"101504880986-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने की दुआ-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने की दुआ-City
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
अल्लाह से मांगी दुआ, सुरक्षित रहें ‘रोहिंग्या’
सब हेड: म्यांमार में मुस्लिमों पर हो रहे फौजी हमले का किया विरोध
क्रासर
- प्रधानमंत्री से की मांग, जुल्म के खिलाफ उठाए आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे फ ौजी हमले का विरोध महानगर के मुस्लिमों ने किया। बिसाती बाजार सहित कई मस्जिदों में रोहिंग्या मुस्लिमों के हिफाजत के लिए दुआएं मांगी गई। मांग की गई कि प्रधानमंत्री इंसानियत के नाते म्यांमार में हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएं।
जुमे की नमाज में रोहिंग्या मुस्लिमों के लिए दुआएं मांगी गई। इसके बाद मस्जिद बिसाती बाजार में मुफ्ती मुहम्मद साबिर कासमी की अध्यक्षता में शहर के तमाम उलमा व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बैठक की, जिसमें म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे हमलों और नरसंहार की घोर निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि म्यांमार में बुरे हालात है। वहां जो हो रहा है, गलत है। वहां अमन की जरूरत है। हमारे मुल्क के प्रधानमंत्री म्यांमार में मुस्लिमों पर हो रहे जुल्म को रुकवाएं। संयुक्त राष्ट्र परिषद के जरिए म्यांमार पर पाबंदी लगवाए। उन्होंने कहा कि हम सभी की प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से अपील है कि म्यांमार के मुसलमानों को मदद करें। उन्होंने सभी से रोहिंग्या मुसलमानों के लिए आर्थिक मदद करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुसर्रत अली, अब्दुल गफ्फार, हाजी महमूद, जाकिर मकरानी, हाफिज रियाज, मुफ्ती रईस, मौलाना आरिफ, अबरार अहमद, मौलाना आरिफ, अब्दुल अजीज, जैनुल आब्दीन, हाजी बशीर, उमर, खालिद मौलाना, हाफिज अबरार, मौलवी शहजाद, फिरोज, शोएब, इकबाल आदि मौजूद रहे।