{"_id":"59a979384f1c1b50738b4b67","slug":"101504278840-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी तालाब को शीघ्र मिलेगा बजट,,,-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी तालाब को शीघ्र मिलेगा बजट,,,-City
Updated Fri, 01 Sep 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
लक्ष्मी तालाब को चमकाने जल्द आएगी ‘लक्ष्मी’
सब हेड: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा प्रशासन को मिलेंगे 54 करोड़ रुपये
क्रासर
सीएम से मिला आश्वासन, डीएम और नगर आयुक्त के साथ किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लक्ष्मी तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तालाब को चमकाने के लिए 54 करोड़ रुपये जल्द ही जिला प्रशासन को मिलेगा। इस मामले में उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात हो चुकी हैं।
नारायण बाग के पास स्थित लक्ष्मी तालाब को सुंदर बनाने के लिए 54 करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इस योजना पर अप्रैल 2015 में काम शुरू हुआ था। इस काम को चार चरणों में पूरा होना है। इसमें 5.16 करोड़ रुपये बजट जल निगम को मिल चुका है। बजट के अभाव में पिछले दो साल में पहले चरण का भी काम पूरा नहीं हो सका है। कंपनी अभी तक पंपिंग स्टेशन पर मरम्मत काम, बाउंड्रीवाल बनाने, मेन राइजिंग पाइप लाइन डालने और जल शोधन वाटर टैंक बनाने का काम ही कर सकी है। जबकि काम पूरा होने की अवधि सितंबर 2018 है। दूसरी किस्त में जल निगम को 20 करोड़ रुपये मिलने हैं, लेकिन यह फाइल पिछले एक साल से शासन के पास लंबित पड़ी है।
लक्ष्मी तालाब की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को उमा भारती प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन स्थल, गंगाधर राव की समाधि देखीं और लक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने तालाब की गंदगी, अतिक्रमण और अन्य खराब स्थितियों को देख जल्द से जल्द सुधार के निर्देश दिए। साथ ही ऐसी खूबसूरत जगह को स्मार्ट सिटी से जोड़ने की बात कहीं। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लक्ष्मी तालाब के लिए बाकी बजट जल्द मिल जाएगा, इसके लिए उनकी योगी आदित्यनाथ से बात हो चुकी हैं। साथ ही उनकी गोद ली पहूज नहर के पुनरोद्धार के लिए भी योजना पर काम चल रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया समेत अन्य अफसर मौजूद थे।