{"_id":"59a979354f1c1be1278b4c9f","slug":"101504278837-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्ट्रोटर्फ और खेलकूद-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्ट्रोटर्फ और खेलकूद-City
Updated Fri, 01 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
खिलाड़ी खेलें, पैसों की चिंता न करें
सबहेड: ख्ेालमंत्री चेतन चौहान ने की घोषणा, कहा सुविधाओं ने में नहीं आएगी कमी
क्रासर
- स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का लोकार्पण
झांसी।
ध्यानचंद स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का लोकार्पण करने आए उत्तर प्रदेश के खेलमंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने कहा कि सभी पूर्व राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मासिक पेंशन दी जाएगी। खिलाड़ियों का सरकारी नौकरियों में कोटा तय होगा। खेल सुविधाओं में कमी नहीं आने दी जाएगी।
लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में उन्होंने घोषणा की, कि अर्जुन एवार्ड, द्रोणाचार्य एवार्ड, खेल रत्न आदि सम्मान पाए पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मासिक पेंशन 20,000 रुपये, राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 6000 रुपये और प्रदेशीय प्रतियोगिता में खेलने वालों को 4 से 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। सभी छोटे-बडे़ खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दी जाएगी। पूर्व में स्पोर्ट्स कॉलेजों में खिलाड़ियों के चयन में भाई-भतीजावाद और पैसे का चलन था, लेकिन अब स्पोर्ट्स कालेजों के चयनकर्ता अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे। झांसी में एक्सीलेंस सेंटर हॉकी की योजना है, ताकि पूरे प्रदेश के श्रेष्ठ बच्चे जुटें। खिलाड़ी सिर्फ खेल पर ध्यान दें। सरकार खिलाड़ियों को रहना, खाना और प्रशिक्षण फ्री देगी। युवा कल्याण विभाग के माध्यम से 100 गांवों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां फुटबाल, वॉलीबाल व ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहन किया जाएगा। इससे पूर्व खेल निदेशक आरपी सिंह ने स्टेडियम के निर्माण पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों में अशोक ध्यानचंद, सुबोध खंडकर, जमशेर खान, अब्दुल अजीज, तुषार खंडकर, केपी सिंह यादव को और वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों में शिवम आनंद कुशवाहा, सौरभ आनंद कुशवाहा को सम्मानित किया। नेहा सिंह का सम्मान उनके पिता ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
सैफई ने रामपुर को हराया
लोकार्पण के बाद एस्ट्रोटर्फ पर रामपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल और सैफई स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच प्रदर्शनी हाकी मुकाबला हुआ, जिसमें सैफई ने रामपुर को हराया। मैच में शुरूआती गोल रामपुर के सूरज सिंह ने किया, लेकिन इसके बाद सैफई के शाहरुख खान और राहुल यादव ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी। रैफरी में अब्दुल कय्यूम, मोहम्मद जावेद, जावेद अल्ताफ रहे।
तय होगी खेल संघों की जवाबदेही
प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि खेल संघों की जवाब देही तय होगी। स्टेडियम में अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि खेल संगठन अपनी जिम्मेदारियों से न बचे। सरकार खेल संघों को सहयोग और संसाधन देती है। कोई खेल संघ जिम्मेदारी से बचता है, तो उससे हिसाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब राजनीतिज्ञों में खेलों को बढ़ावा देने की चेतना जागृत हुई है। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए उन पर दबाव बनने लगा है।
तहसीलों में बनेंगे मिनी स्टेडियम
खेल निदेशक आरपी सिंह ने अमर उजाला से कहा कि जल्द ही झांसी में हॉकी का हॉस्टल लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के अंतर्गत तहसील स्तर पर मिनी स्टेडियम बनेंगे। जिनमें ग्रामीण खेलों और विश्व में प्रसिद्ध खेलों का प्रशिक्षण गांव के खिलाड़ियों को दिया जाएगा। खेल प्रशिक्षण के लिए जो कोच चयनित हुए है, उनके काम की समय-समय पर समीक्षा होती है।
स्कूल खेल पालिसी होगी जारी
बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं स्टेट कमिश्नर स्काउट गाइड ललिता प्रदीप ने अमर उजाला को बताया कि स्कूल खेल पालिसी पर वर्तमान में काम हो रहा है, जो इस वर्ष जारी कर लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग की प्रतियोगिताओं में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थी भी शामिल होंगे, ताकि उन्हें स्पोर्ट्स कॉलेजों में चयन होने का मौका मिल सकेगा।
ये रहे मौजूद
लोकार्पण अवसर पर विशेष खेल सचिव धर्मेद्र प्रताप सिंह, द्रोणाचार्य अवार्ड विजेतता नारायण सिंह राणा, बीएसए हरिवंश कुमार, उत्तर प्रदेश लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियर मुकेश सिंघल, सुबोध अग्निहोत्री, आरपी सिंह, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, निशा मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वेदराम चतुर्वेदी, अनुराग शर्मा, हिकमत उल्ला, धर्मेंद्र कुमार, राकेश यादव, मंजू शर्मा, रामबाबू कुशवाहा, सुनीता तिवारी, आशुतोष शर्मा, बृजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
हीरोज ग्राउंड के विकास की मांग
खेल मंत्री चेतन चौहान ने हीरोज ग्राउंड जाकर मेजर ध्यानचंद की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर अशोक ध्यानचंद और खेल प्रेमियों ने हीरोज ग्राउंड के विकास और एस्ट्रोटर्फ लगाने की मांग की। इस दौरान खेल मंत्री ने पूरे हीरोज ग्राउंड, रायगंज क्रिकेट अकादमी का मुआयना किया।