फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   100% vaccination will be done in Jhansi this month

इसी माह झांसी में हो जाएगा शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन

Tue, 19 Oct 2021 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
100% vaccination will be done in Jhansi this month
झांसी। जिले में 14.80 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जानी है। यह लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग इस महीने में पूरा कर लेगा। मौजूदा समय में विभाग शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य से 3.80 लाख डोज पीछे है। 20 से 23 अक्तूबर तक 90 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के मामले में झांसी प्रदेश में चौथे स्थान पर चल रहा है। जिले में 14.80 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 11 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जबकि, 3.15 लाख को दूसरी लग गई है। अब ने पहली डोज लगने से रह गए 3.80 लाख लोगों को 30 अक्तूबर तक स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगा सकता है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि अभी 75 प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज लगाई जा चुकी है। रोजाना 15 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष ही टीके लगाए जा रहे हैं। बीच-बीच में महाभियान भी चलता रहता है। ऐसे में पूरी कोशिश रहेगी कि 31 अक्तूबर तक सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी जाए। उन्होंने बताया कि पहली डोज लगाने के मामले में गौतमबुद्ध नगर पहले, गाजियाबाद दूसरे, लखनऊ तीसरे और झांसी चौथे स्थान पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed