फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   100% vaccination in Isagarh, Bharari and Rund Karari

ईसागढ़, भरारी और रुंद करारी में भी शत-प्रतिशत टीकाकरण

Sat, 24 Jul 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
100% vaccination in Isagarh, Bharari and Rund Karari
झांसी। जिले में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराने वाले गांवों की संख्या बढ़कर नौ पहुंच गई है। शुक्रवार को ईसागढ़, भरारी और रुंद करारी में 18 से अधिक आयु वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई। ये सभी ग्राम पंचायतें बड़ागांव ब्लॉक में आती हैं। यहां की जनसंख्या भी बहुत कम है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के चलते टीकाकरण के प्रति लोगों का भी रुझान बढ़ा है। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों के टीकाकरण केंद्रों पर भी लोगों की भीड़ वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ रही है। झांसी में सबसे पहले नोटा गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया था। इसके बाद खरैला, इस्किल, रतौसा, लारौनी, मानपुर भी एक के बाद एक सौ फीसदी टीकाकरण वाले गांव घोषित किए गए। शुक्रवार को इस सूची में तीन ग्राम पंचायतों के नाम और बढ़ गए हैं। बड़ागांव के ईसागढ़, भरारी फॉर्म और रुंद करारी गांवों में भी शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम समेत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी काफी मेहनत की है।
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
- रुंद करारी गांव में 250 परिवार रहते हैं। जनसंख्या 1330 है। इनमें पात्र 800 लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। 18 से 44 साल तक वाले 431 और 45 से ज्यादा उम्र वाले 369 लोग हैं। इसमें 385 महिलाएं, 415 पुरुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भरारी फॉर्म गांव में 50 परिवार रहते हैं। यहां पर पात्र सभी 133 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। 18 से 44 साल तक के 64 और 45 से अधिक उम्र के 69 लोगों को टीका लगा है। इसमें 61 महिलाएं और 72 पुरुष हैं।

- ईसागढ़ में 55 परिवार रहते हैं। जनसंख्या 222 है। 156 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। इसमें 18 से 44 साल तक के 49 और 45 से अधिक आयु के 107 लोग शामिल हैं। महिलाओं की संख्या 68 और पुरुषों की 88 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed