{"_id":"6068d4dd8ebc3ed8b949e351","slug":"100-remdesivir-injection-mile-500-ki-mangh-jhansi-news-jhs1923609144","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिले, 500 की मांग भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिले, 500 की मांग भेजी
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रशासन को खत लिया गया है।
- फोटो : ???? ????
रेमडेसिवीर के 100 इंजेक्शन मिले, 500 की मांग भेजी
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शासन से 100 रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिल गए हैं। कई दिनों पहले कॉलेज प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर इंजेक्शन की सप्लाई करने की मांग की गई थी। वहां से इंजेक्शन सप्लाई में देरी होने पर बांदा और उरई से इंजेक्शन मंगवाए गए। शुक्रवार को तो आगरा से अर्जेंट में रेमडेसिवीर मंगवाने पड़े गए थे।
कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। झांसी ही नहीं बुंदेलखंड से संक्रमण का शिकार गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती होता है। ऐसे में मरीज को शुरूआती स्टेज में ही रेमडेसिवीर इंजेक्शन दे दिया जाए तो काफी हद तक संक्रमण से स्थिति गंभीर होने से बचाया जा सकता है। ऐसे में मार्च में मेडिकल कॉलेज की तरफ से शासन को पत्र लिखकर रेमडेसिवीर इंजेक्शन की मांग की गई थी। वहां से सप्लाई नहीं हो पाने के चलते कॉलेज प्रशासन ने सौ-सौ इंजेक्शन उरई और बांदा मेडिकल कॉलेज से मंगवाए थे।
पिछले पांच-छह दिनों में मेडिकल कॉलेज में लगभग 200 इंजेक्शन की खपत हो गई। हाल ये रहा कि आगरा मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार रात को ही अर्जेंट में 15 इंजेक्शन मंगवाने पड़ गए। राहत की बात ये रही कि शनिवार को शासन से 100 रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिल गए। अब कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को ही 500 और इंजेक्शन की मांग भेज दी है। बताया गया कि कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन रेमडेसिवीर इंजेक्शन का स्टाक दुरुस्त रखना चाहता है।
विज्ञापन
अब हर दिन 35 से 40 इंजेक्शन की खपत
मेडिकल कॉलेज में कोरोना के गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है। बताया गया कि यहां पर हर दिन 35 से 40 इंजेक्शन की खपत हो रही है। ऐसे में जो 100 इंजेक्शन मिले हैं, वो दो से तीन दिन ही चल पाएंगे।