फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 owner permit for Airport station

हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 10 भू स्वामियों की रजामंदी का इंतजार

Sat, 13 Feb 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
10 owner permit for Airport station
झांसी। हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 10 भू स्वामियों की रजामंदी का इंतजार है। सहमति मिलते ही हवाई अड्डे के निर्माण की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी। जबकि, अब तक 24 भू और भवन स्वामी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अपनी संपत्ति देने पर सहमति दे चुके हैं।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड पर स्थित सेना हवाई पट्टी को विस्तारित कर हवाई अड्डा बनाया जाना है। इसके लिए हवाई पट्टी से सटे सिमरधा गांव की पंद्रह एकड़ जमीन ली जानी है, इस पर कई मकान भी बने हुए हैं। जमीन आपसी समझौते के आधार पर क्रय की जानी है। इसके लिए प्रशासन की कई दौर की वार्ता के बाद 24 भूमि व भवन स्वामी अपनी सहमति जता चुके हैं। मामला दस भू स्वामियों के बीच फंसा हुआ है। इनसे भी प्रशासन की वार्ता लगातार जारी है। इन दस लोगों की सहमति मिलते ही हवाई अड्डे की निर्माण की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि प्रशासन निर्धारित सर्किल रेट के हिसाब से जमीन की कीमत देने को तैयार है। भू स्वामी आबादी वाली भूमि के हिसाब से जमीन की कीमत मांग रहे हैं। इसे लेकर भू स्वामियों व राजस्व विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed