फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10-foot-long snake found in Health Centre Colony

Jhansi News: स्वास्थ्य केंद्र कॉलोनी में निकला 10 फीट लंबा सांप

Sun, 04 Oct 2026 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
10-foot-long snake found in Health Centre Colony
बरुआसागर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कर्मचारी आवास कॉलोनी में रात करीब नौ बजे 10 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। इससे परिसर में मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम के सौरभ कुमार ने काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। सौरभ कुमार ने बताया कि यह रैट स्नेक धामन है और गैर-विषैला होता है। बीएस राजपूत ने भी इसकी पुष्टि की। हालांकि, इस घटना से कर्मचारियों में काफी देर तक दहशत बनी रही। घटना के बाद कॉलोनी की साफ-सफाई पर सवाल उठे। कर्मचारियों ने परिसर में नियमित सफाई और झाड़ियों की कटाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन






बरुआसागर।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी आवास कॉलोनी में शाम होते ही उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में अचानक करीब 9 से 10 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। विशाल सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए पूरे परिसर में डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन

कॉलोनी में सांप दिखाई देने की जानकारी मिलते ही अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए तथा वन विभाग को सूचना दी गई मौके पर पहुँचे वन विभाग के
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम के सौरभ कुमार ने काफी मशक्कत के बाद लंबे सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। सौरभ कुमार ने बताया कि यह रैट स्नेक धामन है और गैर-विषैला होता है। क्षेत्रीय भाषाओं में इसे घोड़ा पछाड़ और धावन जैसे नामों से भी जाना जाता है।
डॉक्टर बीएस राजपूत ने भी बताया कि पकड़ा गया सांप रैट स्नेक है और यह गैर-विषैला होता है। हालांकि, अस्पताल परिसर में अचानक इतने लंबे सांप के दिखाई देने से कर्मचारियों में काफी देर तक दहशत बनी रही। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बाउंड्री से लगे क्षेत्र में गंदगी पर उठे सवाल
घटना के बाद कर्मचारी आवास कॉलोनी की साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि कॉलोनी की बाउंड्री से लगे क्षेत्र में अक्सर गंदगी जमा रहती है। उनका कहना है कि इसी तरह के स्थानों से सांप परिसर की ओर आ सकते हैं। कर्मचारियों ने परिसर और आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई और गंदगी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed