फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 extra bus run in main road for festival

त्योहार के लिए रोडवेज ने कसी कमर, प्रमुख मार्गों पर चलेंगी दस अतिरिक्त बसें

Fri, 13 Nov 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
10 extra bus run in main road for festival
झांसी। त्योहारों को लेकर रोडवेज ने भी कमर कस ली है। सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। प्रमुख मार्गों पर दस-दस अतिरिक्त बसें चलेंगी। कानपुर, लखनऊ रूट के अलावा गोरखपुर व बांदा रूट पर भी बसें चलाई जाएंगी। स्टैंडों पर यात्रियों की सहायता के लिए भी कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

कोविड - 19 के कारण आर्थिक मंदी से जूझ रहे रोडवेज को बेहतर राजस्व अर्जित हो, इसके लिए रोडवेज ने संपूर्ण तैयारियां कर ली हैं। यात्रियों को आवागमन में परेशानी न आए, इसके लिए 24 घंटे बसों का संचालन होगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सभी प्रमुख मार्गों पर 10 - 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी। यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाये जाएंगे। कानपुर, ललितपुर, झांसी, उरई, जोल्हूपुर मोड़, मोंठ में बस स्टैंडों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। ये यात्रियों की हरसंभव मदद करेंगे। सभी चालक - परिचालकों व अन्य कर्मचारियों को 21 नवंबर तक छुट्टियां नहीं मिलेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट के अनुसार सभी यात्रियों को मास्क पहनना होगा, ताकि कोविड - 19 से बचाव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed