फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 cows dead

खेतों में मृत पड़े मिले दस गोवंश, हड़कंप

Fri, 06 Dec 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
10 cows dead
गोशाला में गोवंश

क्षेत्र के गांव मैलवारा और टकटोली में दस गोवंशों की मौत हो गई। ग्रामीणों को खेतों में गोवंश के शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार समेत तमाम फोर्स मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने गोवंशों का पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जहर देकर गोवंशों को मारा गया है।

विज्ञापन


मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मैलवारा, टकटौली मौजे के खेतों के किनारे गुरुवार सुबह गोवंश मृत मिले। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ को चार गाय और सात बछड़ों के शव मिले। गोवंश की मौत की सूचना पर मौके पर बजरंग दल, विहिप और श्रीराम सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोवंशों की मौत को लेकर आक्रोश जताया। वहीं प्रशासन ने गोवंश का पोस्टमार्टम कराकर जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दफ न करा दिया।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक डा. हर्षवर्धन राजपूत ने बताया कि मौके पर दस गोवंश पड़े मिले थे। जिसमें एक गोवंश के शव को आवारा जानवरों ने क्षत विक्षत कर दिया था। नौ गोवंशों का पोस्टमार्टम किया गया। जिनके विसरा जांच के लिए आगरा भेजे जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि फ सलों को इस साल चूहे अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसके चलते किसान चूहों को मारने के लिए दवा रख रहे हैं। माना जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से गोवंशों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हिंदू संगठनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। मांग करने वालों में श्रीराम सेना समिति के संयोजक मृदुल खेवरिया, बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश नागाइच, उपाध्यक्ष अमन सोनी, हरिओम यादव, जितेंद्र कुशवाहा, रितिक सोनी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed