फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   zonal magistrate appointed to conduct bielection

उप निर्वाचन कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

Thu, 10 Jun 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
zonal magistrate appointed to conduct bielection
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराने के लिए सूचना निर्गत हो चुकी है। उप निर्वाचन सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को विकासखंड के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।
विज्ञापन

विकासखंड सिरकोनी, सिकरारा, बक्शा, करंजाकला एवं धर्मापुर में जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह, मोबाइल नंबर 9454417119, डोभी, केराकत, मुफ्तीगंज, जलालपुर में तहसीलदार केराकत रामसुधार मोबाइल नंबर 9454417124, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज में तहसीलदार मछलीशहर अजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 9454417121, सुइथाकला, खुटहन में तहसीलदार शाहगंज अमित कुमार त्रिपाठी मोबाइल नंबर 9454417123, रामनगर, रामपुर, बरसठी एवं मड़ियाहूं में तहसीलदार मड़ियाहूं सुदर्शन कुमार मोबाइल नंबर 9454417120, महाराजगंज तहसीलदार बदलापुर डॉ. प्रदीप मोबाइल नंबर 9454417122 को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। सभी जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि अपने-अपने तहसील क्षेत्र के ब्लाकों में 12 जून को मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed