फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Zamaniya Ghazipur winner in archery, Raj Kishore College second place

Jaunpur News: तीरंदाजी में जमानियां गाजीपुर विजेता, राज किशोर कालेज को दूसरा स्थान

Mon, 04 Dec 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Zamaniya Ghazipur winner in archery, Raj Kishore College second place
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में सोमवार को अंतर महाविद्यालयीय तीरंदाजी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालयों के 29 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के इंडियन राउंड में ताबिस अली प्रथम, सत्यम गुप्ता द्वितीय, रविकान्त विश्वकर्मा तृतीय एवं आदिल खान चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। रिकर्व राउंड प्रतियोगिता में राकेश कुमार प्रथम, राबिन द्वितीय, सौरभ सिंह तृतीय एवं अंश सिंह चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड राउंड प्रतियोगिता में सर्वानंद तिवारी प्रथम, आशुतोष यादव द्वितीय, संदीप सिंह तृतीय एवं प्रदीप कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के रिकर्व राउंड प्रतियोगिता में अमीशा चौरसिया प्रथम, खुशी श्रीवास्तव द्वितीय एवं भावना सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में वशिष्ठ महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर विजेता, राज किशोर सिंह महाविद्यालय गाजीपुर द्वितीय एवं लुटावन महाविद्यालय सगरा गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में श्रीराम पांडेय, धरती सिंह मौर्य, ईशान सिंह, तनवीर, नीतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed