फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Zaireen is not going even half of the allocated target

Jaunpur News: हज यात्रा हुई महंगी, आवंटित लक्ष्य का आधा भी नहीं जा रहे जायरीन

Sun, 04 Jun 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Zaireen is not going even half of the allocated target
हज यात्रा के लिए शासन स्तर से आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष आधे से भी कम जायरीन इस बार यात्रा पर जा रहे हैं। इस बार 410 के लक्ष्य पर केवल 163 यात्री ही जाएंगे। इसकी वजह हज यात्रा के खर्च को महंगा होना बताया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में इस यात्रा का खर्च पौने तीन लाख से बढ़कर पौने चार लाख रुपये से अधिक हो गया है। यात्रा के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। हज यात्री पांच जून से 13 जून के लिए वाराणसी व लखनऊ एयरपोर्ट से मक्का व मदीना के लिए जाएंगे। इसके लिए चयनित यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर अन्य जांच पूरी कर ली गई है। बता दें कि हज यात्रा के लिए 20 मार्च तक आवेदन लिए गए। जिले से कुल 168 आवेदन आए थे। इसमें आवेदन के समय प्रथम किश्त जमा करने वालों का चयन कर लिया जाता है। इसमें 163 ने ही धनराशि जमा की है। हालांकि यहां पर लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन आने पर लाटरी की नौबत नहीं आई और आवेदन करके किस्त जमा करने वाले सभी का चयन कर लिया गया। 163 हज यात्रियों में 74 महिला व 89 पुरुष हैं।
विज्ञापन

पहले वर्ष 2019 में जहां पौने तीन लाख रुपये तो पिछले साल वर्ष 2022 में 3.15 लाख रुपये यात्रा का खर्च था। यह अब बढ़कर तीन लाख 77 हजार 847 रुपये है। इसमें प्रथम किश्त 81 हजार 800 रुपये, द्वितीय किस्त 70 हजार रुपये व तृतीय किस्त एक लाख 26 हजार 847 रुपये रखी गई है। इसके अलावा कुर्बानी खर्च 16 हजार 344 है। हर बार यात्रियों को यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर 2100 रियाल भी दिए जाते थे जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 48 हजार 300 रुपये होते है। इस बार वह भी नहीं दिया जाएगा। यह हाल तब है, जब इस बार 70 वर्ष से अधिक के उम्र वालों को भी यात्रा की भी अनुमति दी गई है। पिछले साल कोरोना के बाद हज यात्रा शुरू होने पर केवल 26 यात्रियों के हज यात्रा का लक्ष्य रखा गया था, वह पूरा हो गया था।
विज्ञापन


इस बार वर्ष 2023 में जिले में हज यात्रा के लिए 410 का कोटा था। उसके सापेक्ष 168 ने आवेदन किया है। इसमें से 163 ने ही प्रथम किस्त जमा की तो उन सभी का चयन किया गया है। यात्रियों की कमी का कारण हज यात्रा महंगी होना भी हो सकता है। 2019 में यात्रा जहां पौने तीन लाख थी, वर्ष 2022 में करीब 3.15 लाख अब बढ़कर पौने चार से अधिक हो गई है। इसमें 2100 रुपये रियाल भी नहीं मिलेंगे। - अयाज अहमद खान, जिला हज ट्रेनर, हज कमेटी ऑफ इंडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed