फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Zafarabad station will be equipped with passenger facilities

Jaunpur News: यात्री सुविधाओंं से लैस होगा जफराबाद रेलवे स्टेशन

Thu, 18 May 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Zafarabad station will be equipped with passenger facilities
रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाएं बढ़ने वाली हैं। जिले के ऐसे यात्री जो जफराबाद स्टेशन से यात्रा करते हैं उनके लिए अब ओरब्रिज की भी सुविधा मिलेगी और अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक मिलेंगी। इसके लिए रेलवे ने 122 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। 20 मई का सांसद मछलीशहर बीपी सरोज यहां भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे सुरेश कुमार सपरा ने सांसद को इस संबंध में भेजे पत्र में कहा है कि रेलवे सुविधाओं के विस्तार के तहत जफराबाद रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। उसका 20 मई को भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। लखनऊ मंडल के तहत आने वाले इस स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने तथा स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए क्षेत्र की जनता लगातार मांग कर रही थी। उसी के तहत सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखा था। पत्र को गंभीरता से लेते हुए रेलवे मंत्रालय ने 122 करोड़ रुपये के कार्यों को स्वीकृति दी है। इसके तहत जफराबाद रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण, रेलवे स्टेशन के समीप समपार संख्या 38 (्न) पर दो लेन के ओवरब्रिज का निर्माण तथा रेलपथ दोहरीकरण के अंतर्गत जफराबाद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग कराया जाएगा। यहां काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराया जाना है। इससे उन यात्रियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा जो क्राॅसिंग बंद होने के कारण समय से यात्रा नहीं कर पाते। जब ओवरब्रिज बन जाएगा तो आवागमन में लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

इनसेट
अभी डी श्रेणी में है जफराबाद रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन जफराबाद अभी डी श्रेणी का स्टेशन है। यहां 13 जोड़ी ट्रेनें प्रतिदिन आवागमन करती हैं। इनसे करीब एक हजार से अधिक यात्री आते-जाते हैं। करीब नौ लाख रुपये औसतन मासिक आय होता है। रेलवे सुविधाओं में बढ़ोत्तरी से ट्रेनों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद और आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed