फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   YouTuber Murali Hausla Wale was bitten by a cobra

Jaunpur News: यूट्यूबर मुरली हौसला वाले को कोबरा ने डसा

Tue, 03 Jun 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
YouTuber Murali Hausla Wale was bitten by a cobra
बक्शा। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार नौपेड़वा निवासी यूट्यूबर मुरली यादव उर्फ हौसला को मंगलवार की सुबह एक कोबरा सर्प ने रेस्क्यू करने के दौरान डस लिया। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर चकताली गांव में जाल में फंसे सर्प को निकालते समय हुई।
विज्ञापन

निजी चिकित्सक डॉ.वीएएस उपाध्याय ने बताया कि मुरली अब खतरे से बाहर है। फिलहाल उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। हौसला के साथ रहने वाले अंकित गुप्ता ने बताया कि सुबह घटना स्थल वाले गांव से एक जाल में फंसे कोबरा सर्प को रेस्क्यू करने की खबर मिली तो हम लोग कार से निकल पड़े। जाल में फंसे सर्प को निकालने के प्रयास में हुई चूक के दौरान क्रोधित कोबरा ने हौसला के हाथ में डस लिया।
विज्ञापन

सर्प के काटते ही मुरली वाले ने तत्काल प्राथमिक उपचार कर उस सर्प को पुनः काबू में कर लिया। आनन-फानन में अस्पताल भागने के दौरान कार भी स्टार्ट नहीं हुई तो गांव के ही बाइक से आनन-फानन में करीब 35 मिनट में अहियापुर स्थित निजी अस्पताल पहुंच गए, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ.बीएस उपाध्याय ने उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के जाने माने सर्प विशेषज्ञ व उनके संरक्षण के लिए प्रयन्तशील व बचाव करने वाले मुरली वाले हौसला के मिलियन में फॉलोवर्स है। मुरली वाले को यह तीसरी बार सांप ने काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed