फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth victim of cyber fraud got back 2.47 lakh

Jaunpur News: साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिला 2.47 लाख

Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth victim of cyber fraud got back 2.47 lakh
साइबर जालसाजों के चंगुल में फंसे युवक का दो लाख 47 हजार रुपये कोतवाली पुलिस और साइबर सेल टीम की सक्रियता से वापस मिल गया। पीड़ित ने पुलिस को धन्यवाद दिया। नगर के इराकियाना मोहल्ला निवासी मो. कैफ से जालसाजों ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके खुद को ट्रेडिंग कंपनी का संचालक बताते हुए शेयर बाजार में रुपये लगाने और उसे दो दूना करने का लालच दिया। उचक्के के झांसे में आकर युवक ने बीते माह फरवरी में कुल नौ किस्तों में दो लाख 47 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिया। महीनों इंतजार के बाद जब उसके रुपये का पता नहीं चला और जालसाज भी उससे बात करने से कतराने लगे तब उसे अपने पैसे फंसने का अहसास हुआ। भुक्तभोगी ने शाहगंज कोतवाली और साइबर सेल जौनपुर में घटना की शिकायत दर्ज कराई। जांच पड़ताल और कार्यवाही के दौरान ठगी का शिकार हुए भुक्तभोगी का पूरा पैसा वापस कराया गया। खाते में पैसा वापस आते ही पीड़ित मो. कैफ ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि भुक्तभोगी के तहरीर पर मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई कर जालसाजों से पैसा वापस दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed