फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth sweating in winter for Agniveer recruitment

अग्निवीर भर्ती के लिए सर्दी में पसीना बहा रहा युवा

Thu, 03 Nov 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth sweating in winter for Agniveer recruitment
शेरवा इंटर कालेज के ग्राउण्ड पर आग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाते युवक। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर/सिकरारा। ‘कम आन ब्वायज, तेज और तेज, रुको नहीं, बस आखिर के दस सेकेंड बचे हैं...’। भोर में चार बजे सिकरारा -बरईपार मार्ग पर शेरवा इंटर कॉलेज के सामने जब शनि सिंह जोशीली आवाज में उत्साह भरने वाली यह आवाज पड़ती है तो राहगीर ठिठक जाते हैं। दौड़ रहे युवकों को निहारने लगते हैं। ये युवक सर्दी में अग्निवीर बनने के लिए पसीना बहा रहे हैं। वे भर्ती का मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक शनी सिंह के नेतृत्व में युवा अग्निवीर बनने के लक्ष्य को पाने के रोज सुबह पहुंच जाते हैं और देर तक दौड़ लगाते रहते हैं। ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’ गुनगुनाते हैं। जोश में भरकर लक्ष्य को भेदने की प्रतिज्ञा लेते हैं। अग्निपथ पर चलने में वे किसी तरह की कोताही नहीं चाहते हैं। यूं तो ये युवक आग्निवीर की योजना आने से पहले से ही सेना में जाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर तैयार रहे हैं लेकिन तब भर्ती आई ही नहीं।
विज्ञापन

जौनपुर जिले से इस अग्निवीर बनने के लिए 12186 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ये सभी तैयारी में जुटे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनकी उम्र कम है, लेकिन तैयारी में जुटे हैं। ट्रेनर शनी सिंह बताते हैं कि बताते हैं कि प्रशिक्षण के दौरान वर्क आउट, दौड़, बीम ड्रिल, कोन हाइड्रिल के साथ व्यायाम व योग का प्रशिक्षण देकर उनमें शरीर सौष्ठव तथा डाइटिंग प्रबंध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सेना जैसी ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि भर्ती के दौरान कोई कमी न होने पाए। लड़कों की लगन व मेहनत देख कर लगता है कि यहां से तैयारी कर रहे लगभग पचास प्रतिशत युवक आग्निवीर बनने में जरूर सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed