फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth shot in dispute over drinking, condition critical

शराब पीने के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 23 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in dispute over drinking, condition critical
थानागद्दी कस्बे में गोली चलने के बाद मौके पर छानबीन करती केराकत कोतवाली पुलिस। - फोटो : JAUNPUR
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुरानी बाजार में बुधवार की देर शाम शराब पीने के दौरान विवाद में मनबढ़ों ने युवक को गोली मार दी। गर्दन के पास गोली लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है। निजी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार के चौराहे पर शाम करीब साढ़े सात बजे चार युवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उनकी आपस में कहासुनी होने लगी। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उस ओर दौड़े। कस्बा निवासी सुजीत प्रजापति उर्फ पिंटू (34) लहूलुहान हाल में जमीन पर गिरकर छटपटा रहा था। लोगों के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद अन्य साथी फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन घायल को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। सुजीत कोलकाता में मिट्टी के बर्तन का व्यवसाय करता है। इन दिनों वह घर आया था। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाल विनय प्रकाश सिंह, एसएसआई विनोद सिंह, थानागद्दी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्त मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि युवक के साथ कौन-कौन थे, अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed