{"_id":"60926eb4052c070b933c9fe8","slug":"youth-shot-dead-in-electoral-rivalry-in-jaunpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप
Wed, 05 May 2021 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 05 May 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के कंधीकला गांव में बुधवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने दहशत फैलाने के मकसद से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार ही गए। घटना के पीछे चुनावी रंजिश को कारण माना जा रहा है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
कलछुली गांव निवासी जवाहर वर्मा के पुत्र संतोष वर्मा(35) बुधवार को दोपहर पास के कंधीकला गांव में पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी 20 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली संतोष को लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन संतोष को सीएचसी बदलापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई।
विज्ञापन