{"_id":"648ca75816eb0baa080dbdc6","slug":"youth-returning-home-from-bhadohi-dies-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-1028-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भदोही से घर लौट रहे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भदोही से घर लौट रहे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
भदोही जिले के ज्ञानपुर से अपने घर जाते समय रास्ते में घायल होकर एक युवक घर से थोड़ी दूर पहले ही बेहोश पड़ा था। मौके पर पहुंचे परिजन उसे प्रयागराज स्थित अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। ऐसे में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार, युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। यानी किसी ने पीटकर युवक की हत्या की है। उधर, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन शव पुलिस को देने से इनकार कर दिए। करीब चार घंटे के बाद एएसपी ग्रामीण ने समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन माने।
मीरगंज थाना क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र रिसांक सिंह (22) भदोही जिले के ज्ञानपुर में रहकर बीएससी कर रहा था। वहीं पुलिस की भी तैयारी करता था। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे स्कूटी से घर के लिए निकला और परिवार के लोगों को सूचना दी, लेकिन रात आठ बजे तक घर नहीं पहुचा तो परिजन परेशान हो गए। रात में खोजना शुरू कर दिए। कुछ लोग ज्ञानपुर के लिए भी निकल गए। रात करीब 11 बजे वह घर से 300 मीटर पूरब व मीरगंज थाने से महज पांच सौ मीटर दक्षिण तरफ रेल लाइन के किनारे स्कूटी का डिपर जलता देख रात में परिजन मौके पर पहुंचे तो रिसांक बेहोशी हाल में मिला। पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। शव रात में ही घर पहुंच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता और सीओ मछलीशहर अतर सिंह मौके पर पहुंच गए। मौके पर फाॅरेन्सिक टीम और डाग स्क्वायड पहुंचा। पुलिस सुबह सात बजे शव को कब्जे में लेने का प्रयास की लेकिन, परिजनों के विरोध के बाद शव नहीं ले जा सकी। करीब दस बजे एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया तब माने। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतक के दादा लालबहादुर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।