फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth returned from Italy recruited in isolation ward

इटली से लौटे युवक को आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती

Sat, 21 Mar 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth returned from Italy recruited in isolation ward
9- कोरोना वायरस के चलते सिद्दीकुपर गांव में अपने बच्चे को मास्क लगाकर जाती महिला। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना वायरस को लेकर बनी दहशत के बीच शुक्रवार को जिले में कई नए संदिग्ध सामने आए। इटली से लौटे एक युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं एक अन्य संदिग्ध को रात में वाराणसी से आई टीम अपने साथ ले गई। एयरपोर्ट पर जांच के दौरान संदिग्ध होने पर उसे बीएचयू के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, जहां से वह घर चला आया था।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक मर्चेंट नेवी में काम करता है। इटली, फ्रांस, जर्मनी की यात्रा के बाद 26 फरवरी को घर आया था। उसके बाद से ही उसमें सर्दी-खांसी, बुखार की शिकायत लगातार बनी हुई थी। कई दिनों बाद भी तबीयत में सुधार न होने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। शुक्रवार को गांव पहुंची टीम उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाई। युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल लिया गया है। उधर, बरईपार के सोनपुरा गांव निवासी एक महिला राजस्थान के अजमेर से चादर चढ़ाकर लौट रही थी। सर्दी-खांसी व सांस में तकलीफ होने पर उसे लखनऊ में ही रोक दिया गया। सूचना पाकर उसके घर वाले भी पहुंच गए हैं। सिकरारा के नेवढ़िया ग्राम के दलित बस्ती निवासी एक युवक दिल्ली रहता था। वहां तबीयत खराब होने पर घर लौट आया है। कोरोना संदिग्ध होने की आशंका में घर वालों ने उसे एक कमरे में बंद कर पड़ोसियों की मदद से कंट्रोल रुम को सूचना दी है। देर शाम तक गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

सऊदी से लौटे शख्स को आई खांसी, हुई जांच
रामपुर। थाना क्षेत्र के जमालापुर चौकी से 200 मीटर की दूरी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुवार को सऊदी से आया व्यक्ति जमालापुर बाजार में एक क्लीनिक पर दवा लेने पहुंच गया। सऊदी से लौटने की जानकारी होते ही लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। स्वास्थ्य टीम ने घर पहुंचकर उसका उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के एक गांव में एक युवक गुरुवार को सऊदी अरब से घर लौटा है। शुक्रवार को वह जमालापुर के एक निजी क्लीनिक पर गले में खराश और बुखार की दवा लेने आया। जब लोगों को उसके सऊदी से आने की जानकारी हुई तो वह इधर-उधर भागने लगे। कई दुकानें बंद हो गईं। लोगों ने सूचना 112 नंबर पर दी। पुलिस के न पहुंचने पर सीओ मड़ियाहूं विजय सिंह और सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय को अवगत कराया। इसी बीच घर पर स्वास्थ्य टीम पहुंचने की सूचना पर संदिग्ध घर चला गया। डॉ.आलोक कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध को घर में ही अकेले रहने को कहा गया था, लेकिन वह शुक्रवार को जमालापुर चला गया। उसे 14 दिनों की निगरानी में रखा गया है। एएनएम व आशा प्रतिदिन की रिपोर्ट देती रहेगी।

एयरपोर्ट पर जांच में संदिग्ध शख्स को घर से ले गई स्वास्थ्य टीम
बरईपार। दुबई से लौटे क्षेत्र के सकरा गांव निवासी युवक को गुरुवार की रात वाराणसी से आई स्वास्थ्य टीम अपने साथ ले गई। बाबतपुर एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान उसे बीएचयू भेज दिया गया था, मगर वहां से वह भागकर घर आ गया। उसके हाथ पर एकांत में रहने की मुहर देख लोगों ने कोरोना हेल्प डेस्क पर सूचना दी। देर रात आई स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस से अपने साथ ले गई। ग्रामीणों के मुताबिक घर आने के बाद उसने कई लोगों से संपर्क किया था। इसके बाद से ही गांव के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed