फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth killed in accidents, 8 injured

हादसों में युवक की मौत, 8 जख्मी

Sat, 14 Jan 2017 01:25 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 14 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in accidents, 8 injured
बदलापुर के सरोखनपुर में लोगों के पथराव से क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार  युवक की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। बदलापुर के सरोखनपुर स्थित निरीक्षण भवन के पास आलमबाग डिपो की वातानुकूलित बस शताब्दी एक्सप्रेस से की चेपट में आने से युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


कर दी। घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार सिकरारा के सोनपुरा निवासी राकेश यादव (22) चचेरा भाई बृजेश यादव (20) के साथ बाइक से खिचड़ी लेकर अपनी बहन के घर प्रतापगढ़ के देवसरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव जा रहे थे। दोनों  बदलापुर के सरोखनपुर डागबंगले के पास पहुंचे थे तभी लखनऊ की ओर से आ रही
विज्ञापन


आलमबाग डिपो की वातानुकूलित बस शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। वाराणसी से बाइक बाइक से घर लौट रहे लोकनाथपुर थाना महरुआगोला अंबेडकर नगर निवासी भरत पांडेय भी बस की चपेट में आ गए जिससे तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डाक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया ।  बृजेश की गम्भीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस छोड़कर चालक और परिचालक फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने बस को ईंट पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार सुल्तानपुर क्षेत्र के  कबेली गांव निवासी इन्द्रेश यादव (35) प्रतापगढ़ जिले के शिवहरिया गांव अपनी बहन के यहां से शुक्त्रस्वार को सायं चार बजे आरहे थे । नगर गांव की पुलिया के पास पहुंचे थे तभी सामने से आरही बाइक से टक्कर हो गई ।

इन्द्रेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे राम सहाय को हल्की चोट आई । डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के बंतरी गॉव के पास जीप की चपेट में आने से बाइक सवार  केराकत के अजोरपुर निवासी अच्छे लाल विश्वकर्मा (35) अपनी पत्नी चंद्र कला देवी (32) वह पुत्री मुस्कान (8) घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अच्छेलाल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि मां और बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है।


शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार नई आबादी मोहल्ला निवासी बलराम अग्रहरि (42)  किसी काम से खुटहन गए थे। वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। निजामपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। जिसमे बलराम गम्भीर रूप  से घायल हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed