फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth injured in beating dies, murder case registered, two arrested

Jaunpur News: पिटाई से घायल युवक की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in beating dies, murder case registered, two arrested
रामपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रविवार की अपराहन भूमि विवाद में पिटाई से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में सोमवार की भोर में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक सोरहा फत्तनपुर निवासी शिवशंकर यादव (48) रविवार की अपराह्न रामपुर बाजार गए थे। घर लौटते समय गंधौना विद्यालय के सामने सोरहा गांव निवासी संतोष यादव व रामदुलार यादव ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। घायल को पुलिस ने सीएचसी रामपुर भेजवाया था। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए थे। यहां सोमवार तड़के शिवशंकर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक संतोष यादव एवं शिवशंकर यादव के बीच बीते कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रविवार की अपराह्न मारपीट हुई थी, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बेटियों की शादी नहीं कर सका शिवशंकर
रामपुर। थाना क्षेत्र के सोरहा गांव निवासी पति शिवशंकर यादव की मौत के बाद पत्नी नगीना देवी टूट चुकी है। घर पर जो भी सांत्वना देने पहुंच रहे हैं पत्नी रो-रोकर बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे कहते हुए बेहोश हो जा रही है। यह सुन मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मृतक शिवशंकर खेती किसानी के साथ-साथ (डीटीएच बनाना) टेक्नीशियन का कार्य करता था। खेती-किसानी कर पति-पत्नी किसी तरह अपने छह बच्चों का जीवन यापन चला रहे थे। मृतक शिवशंकर यादव की तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री सोना यादव का विवाह हो चुका है, जबकि करिश्मा यादव (22) व किरन यादव (19) की शादी 26 अप्रैल को होना तय है। बेटा कृष्णा (16), शिवकरण (10) व शिवम (7) है। नगीना देवी पति की मौत के बाद अब दो बेटियों के हाथ पीले होने लेकर चिंंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed