फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth injured after running away from police custody died

पुलिस अभिरक्षा से भागकर घायल हुए युवक ने दम तोड़ा

Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth injured after running away from police custody died
मछलीशहर। चोरी का माल बरामद कराने के दौरान पुलिस की अभिरक्षा से भागते समय छत से गिरकर घायल युवक की प्रयागराज के अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली पुलिस बाइक चोरी के आरोप में नगर के अलबियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ सोनू व कोतवाली मोहल्ला के सिकंदर अंसारी को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने कस्बे के सादीगंज निवासी नेहाल उर्फ नेयाज, छैलमियां का पूरा निवासी असलम व उमराना मोहल्ले के मंगला गुप्ता को भी गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों दरोगा की चोरी हुई बाइक समेत तहसील से गायब एक अधिवक्ता की भी बाइक को बरामद कर लिया था। पुलिस सोमवार को बाइक चोर गिरोह का खुलासा करने की तैयारी में थी। उसी दौरान गिरोह के आरोपित मोहम्मद हुसैन ने चौहट्टा मोहल्ले में एक कबाड़ी की छत पर चोरी की बाइक के कटे पार्ट्स रखने की बात बताई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय दो उपनिरीक्षक के साथ आरोपी को लेकर उस मकान पर पहुंचे। आरोपी के साथ एसआई संतोष शुक्ला छत पर चले गए। उसी दौरान आरोपी मोहम्मद हुसैन ने छत से दूसरे छत पर छलांग लगा दी। वह बिजली के तारों से उलझते हुए नीचे गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी से रेफर होने पर प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। सीओ अतर सिंह ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह भागने के चक्कर में छत से गिरकर घायल हुआ था। उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed