{"_id":"5e2b439e8ebc3e4b6714040f","slug":"youth-hanged-in-family-feud-jaunpur-news-vns5070751124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में शुक्रवार को युवक ने घरेलू विवाद में जान दे दी। उसका शव पंखे से बंधे पर लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नगर के घासमंडी मार्ग स्थित पुरानी बाजार मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह मो सालीम (25) का शव कमरे मे लगे पंखे के सहारे रस्सी के फंदे में लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक युवक का दो माह पूर्व पत्नी से कहा-सुनी हो गई थी, जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी मायके चली गई। इसके बाद से ही युवक तनाव में रह रहा था। गुरुवार की रात रोज की तरह खाना खाकर वह कमरे में गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो घरवाले उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने पर खिड़की से देखा तो उसका शव पंखे से बंधे के सहारे लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। शाहगंज एसओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का सामने आया है। छानबीन की जा रही है।
विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ
शाहगंज। आजमगढ़ जिले के शेखवलिया गांव निवासी जालंधर की पत्नी कंचन (25) ने गुरुवार की शाम अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों ने उसे शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।