फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth fell in boarding a moving train, condition critical ...

चलती ट्रेन पर चढ़ने में युवक गिरा, हालत गंभीर....

Wed, 21 Oct 2020 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth fell in boarding a moving train, condition critical ...
शाहगंज। चलती ट्रेन पर चढ़ते समय असंतुलित होकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का एक पैर कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मनीगढा गांव निवासी राहुल (20) पुत्र बुद्धिमान गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करता है। पिता की मृत्यु की सूचना पर बुधवार की सुबह साबरमती एक्सप्रेस से घर वापस जा रहा था। वह शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतर गया। बाद में पता चला कि वह गलत स्टेशन पर उतरा है तो दौड़ कर चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास करने लगा। इस कोशिश में वह असंतुलित होकर गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed