फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth excited to get vaccinated, health department started collecting data

टीका लगवाने को उत्साहित युवा, स्वास्थ्य विभाग जुटाने लगा डाटा

Tue, 20 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth excited to get vaccinated, health department started collecting data
जौनपुर। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए उम्र सीमा घटाए जाने के बाद युवाओं में उत्साह है। वह खुद को सुरक्षित करने के लिए वैक्सी लगवाने के लिए उत्सुक हो गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी ऐसे लोगों का ब्योरा जुटाने में लग गया है। इसके आधार पर वैक्सीनेशन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। इस मामले में शासन से विस्तृत दिशा-निर्देश आने का भी इंतजार किया जा रहा है। जिले की आबादी करीब 56 लाख है। इसमें साढ़े चार लाख संख्या पांच वर्ष से कम आयु वाले बच्चों की है। पांच वर्ष से अधिक आयु और 18 से कम आयु वाले भी दस लाख के करीब हैं। शेष 42 लाख लोगों में से तीन चरणों के टीकाकरण अभियान के दौरान काफी संख्या में लोग प्रतिरक्षित भी किए गए हैं। पहले चरण में साढ़े 13 हजार हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण हुआ था। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स के रुप में पुलिस, राजस्व, सफाई कर्मचारियों को टीका लगाया गया था। इसी चरण में 60 वर्ष से अधिक और 45 से 60 वर्ष की आयु वाले कोमार्विड मरीजों को टीका लगाया गया था। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को नियमित टीका लग रहा है। अब तक करीब साढ़े तीन लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। 84 केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण अभियान में रोजाना लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 45 से कम आयु वाले अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब एक मई से सरकार ने उन्हें भी टीका लगवाने का मौका दिया है। स्वास्थ्य विभाग अब ऐसे लोगों की संख्या जुटाने में लग गया है। इसके आधार पर ही टीकाकरण अभियान के आगे की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed