फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies, traffic jam lasts for two hours

Jaunpur News: युवक की मौत, दो घंटे तक चक्का जाम

Mon, 01 Jul 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, traffic jam lasts for two hours
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर कला गांव में एक व्यक्ति द्वारा फोन कर बुलाए गए युवक का शव चारपाई पर पाया गया। पुलिस के देर से पहुंचने पर युवक के परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


तहरीर में मृतक के भाई राहुल ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने भाई पवन (21) को फोनकर बुलाया। कुछ देर बाद किसी ने पवन की मौत होने की जानकारी दी। परिजन उस व्यक्ति के घर पहुंचे तो पवन का शव चारपाई पर मिला। शव लेकर परिजन सुजानगंज रोड पर आए और जाम लगा दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय मौके पर पहुंचे। उसके बाद प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे किंतु परिजनों ने शव उठाने से रोक दिया। परिजनों ने पुलिस के देर से आने का आरोप लगाया। एसडीएम के उचित कार्रवाई करने तथा सरकारी सहायता दिलाने के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के भाई राहुल यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed