फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies in road accident only after six days of marriage

शादी के छह दिन बाद ही युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 12 Jun 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident only after six days of marriage
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में सफाईकर्मी समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले एक युवक की शादी महज छह दिन पहले हुई थी। हादसों में दंपती समेत छह लोग घायल हुए। सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी बुधिराम (20) पुत्र जंग बहादुर अपने दो साथियों रवि (25) व लक्ष्मण (20) के साथ शुक्रवार की शाम बरात में शामिल होने बेलवार सुजानगंज गए थे। रात में लौटते समय जयपालपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बुधिराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रवि और लक्ष्मण को भी गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधिराम की शादी गत पांच जून को हुई थी। शादी के महज छह दिन बाद ही युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर क्षेत्र के पुरवा समाधगंज स्थित पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी राजेंद्र यादव (33) की मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र सुजानगंज ब्लाक में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। सुबह मोपेड से वह ब्लाक की ओर जा रहे थे। मौके पर पहुंची सिकरारा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़ियाहूं: नगर के मोहल्ला खैरुद्दीनगंज में शनिवार की सुबह बाइक व बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार उत्तम पांडेय (45) और पुत्र सत्यम पांडेय (20) घायल हो गए। दोनों बक्शा के अर्धपुर गांव के निवासी हैं। वह बाइक से मड़ियाहूं निवासी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का शीशा चकनाचूर हो गया। बाइक सवार पिता-पुत्र को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। धर्मापुर: जफराबाद थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत मार्ग पर सेवई नाला के पास शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए। अरविंद कुमार (27) अपनी पत्नी रीना (25) के साथ जौनपुर से केराकत की तरफ बाइक से जा रहे थे। सेवाईनाला के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। टक्कर मारने के बाद बोलेरो समेत चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल दंपती को सीएचसी चोरसंड पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों न जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed