फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies in a fire accident, seven injured including father and son

सड़क हादसों में युवक की मौत, पिता-पुत्र समेत सात घायल......

Sun, 21 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in a fire accident, seven injured including father and son
सिंगरामऊ/बरईपार। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिंगरामऊ क्षेत्र के सिंहावल गांव निवासी सचिन यादव (22) पुत्र रामअजोर यादव अपनी बहन को लेने शनिवार की शाम नौपेड़वा जा रहा था। बदलापुर थाना क्षेत्र के मरगुपुर के पास नवनिर्मित हाईवे पर पहुंचा उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने से जख्मी सचिन को बदलापुर सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। सचिन की दादी का दस दिन पूर्व ही निधन हुआ था। दादी के बाद पोते की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी कला गांव के पास देेेबाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार गोधना गांव निवासी राधेश्याम कौशल (55) और उनका पुत्र राहुल (20) घायल हो गए। दोनों बाइक से मोलनापुर बाजार स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कटाहित गांव निवासी उमाशंकर 60, गौरीशंकर 55, रमाशंकर 62, छोटेलाल प्रजापति 55, वीरेंद्र प्रजापति 40 एक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने सुल्तानपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी। सभी घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

---
दो वारंटी समेत तीन गिरफ्तार
मीरगंज। स्थानीय पुलिस ने गैर जमानती वारंटी में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में समर सरोज व रोहित सरोज निवासी जंघई (पसियान) सरायममरेज जनपद प्रयागराज शामिल हैं। दोनों एक मामले में जमानत के बाद कोर्ट में अनुपस्थित चल रहे थे। थानाध्यक्ष मीरगंज श्रीप्रकाश राय ने बताया कि दोनों वारंटी को गिरफ्तार किया है। उन्हें सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। उधर, केराकत पुलिस 17 वर्षीया किशोरी को भगाने के आरोपी रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed