फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies due to wall collapse of mud house

Jaunpur News: कच्चे मकान की दीवार ढहने से युवक की मौत

Thu, 27 Feb 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to wall collapse of mud house
सुरेरी। स्थानीय गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर कच्चे मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी। डॉयल 112 व सुरेरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गांव निवासी धीरज कुमार गौतम (32) अपने कच्चे मकान के समीप नाली की सफाई कर रहे थे। मकान की दीवार जर्जर होने से अचानक वह भरभरा कर गिर गई। धीरज दीवार के मलबे के नीचे दब गया। अगल-बगल के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और किसी तरीके से दीवार के नीचे दबे धीरज को बाहर निकाला तो देखा उसकी सांसें थम चुकी थी। इस दर्दनाक मौत को देख परिजन रोने चिल्लाने लगे। इस दुखद घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके की नजाकत देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। मृतक को चार वर्षीय बेटी व छह माह का बेटा है। मृतक ने लोन पर एक ऑटो निकाला था। इसी से वह किसी तरीके से परिवार का जीवन यापन करता था। मृतक की पत्नी पूजा देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। किसी ने मामले की सूचना डॉयल 112 व सुरेरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कच्ची दीवार ढहने से युवक के मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed