फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies due to falling high tension wire

हाईटेंशन तार गिरने से युवक की मौत

Tue, 22 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to falling high tension wire
डोभी। ढीले-जर्जर तारों के कारण हादसे नहीं थम रहे। मंगलवार को हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से चंदवक के चिटको गांव में एक युवक की मौत हो गई। आंधी-बारिश के दौरान तार टूटा था, लेकिन उसमें आपूर्ति बंद नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन

चिटको गांव निवासी अखिलेश शर्मा (40) खेत की ओर गया था। वहां पहले से टूटे तार से स्पर्श होते ही वह करंट की चपेट में आ गए। चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे करंट के चंगुल से छुड़ाकर सीएचसी पहुंचाया, वहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी विधायक दिनेश चौधरी को दी। विधायक ने जर्जर तारों को शीघ्र बदलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अफसरों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
निगोह। थाना क्षेत्र के आलमगंज गांव में खेत में काम करने के दौरान हाईवोल्टेज तार टूटने से करंट की चपेट में आकर रोशनी देवी (35 ) की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के पति अजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बिजली निगम के अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई की। बता दें कि सोमवार की शाम आलमगंज गांव में खेत में काम करते समय हाईवोल्टेज तार टूटकर गिरने से खेत में काम कर रही रोशनी देवी चपेट में आ गई थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने दो घंटे तक रसूलहा-आलमगंज मार्ग को जाम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed