फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 05 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
मीरगंज के जंघई मे करंट से युवक की मौत के बाद रोते विलखते परिजन। संवाद - फोटो : JAUNPUR
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। प्रयागराज जिले के जंघई के ककरहा बस्ती में सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रयागराज जनपद के सरायममरेज थाना के जंघई चौकी अंतर्गत जंघई ककरहा निवासी हरिकेश गौड़ (35) करंट की चपेट में आ गए। बताया गया कि हरिकेश जंघई बाजार में ही एक मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करता था। रोज की तरह सोमवार की शाम को वह अपनी दुकान से काम करके घर पहुंचा था। पत्नी निर्जला देवी बाहर बर्तन धो रही थी। घर में कपड़ा निकाल रहा था तभी बिजली का केबल कहीं कटा था मृतक का हाथ वहीं छू गया। इससे करंट लगा और वह गिर गया। पत्नी भाग कर आई और किसी तरह से किनारे की। जंघई के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहां जाते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हरिकेश पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed