फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies after falling into water filled pit

Jaunpur News: युवक की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत

Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling into water filled pit
मृतक बासदेव उर्फ कल्लू चौहान की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : JAUNPUR
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय के पास रविवार की रात में शौच करने गए युवक की पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सराय कालीदास निवासी बासदेव उर्फ कल्लू चौहान (45) रविवार की देर शाम को घर से शौच के लिए निकले थे। रात में उसके वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार कि सुबह ब्लॉक मुख्यालय के पास एक गड्ढे में शव पाए जाने की खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई राजकुमार चौहान ने शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि आशंका जतायी जा रही है कि पैर फिसलने के कारण गड्ढे में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed