फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies after being trapped in a thresher

थ्रेशर में फंसकर युवक की हुई मौत

Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being trapped in a thresher
सुरेरी। क्षेत्र के देहुआ गांव में मंगलवार को थ्रेशर में फंस जाने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। देहुआ गांव निवासी अनुसूचित जाति के अंकित प्रकाश (23) पुत्र रामपति मंगलवार की दोपहर घर से कुछ ही दूर पर गांव के जगदीश पटेल पुत्र सिपाही लाल पटेल के ट्रैक्टर से अपने परिजनों के साथ सरसों की मड़ाई कर रहा था। सरसों की मड़ाई के पश्चात जमीन पर बिछाए गए साड़ी पर रखी सरसो को थ्रेसर में डालने लगा। जिससे साड़ी थ्रेशर में फंस गई और युवक भी साड़ी में फंसकर थ्रेसर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने थ्रेशर को बंद कर उसे थ्रेसर से बाहर निकाला और उपचार के लिए भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना लगते ही घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed