फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies after being hit by auto

ऑटो की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by auto
अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: बरदह थाना के जमुआवा गांव के रहने वाले संदीप मौर्य (24) लगभग आठ दिन पूर्व रोजी रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह किसी कारण वश पुन: अपने घर वापस आ रहे थे। सुबह करीब सवा नौ बजे जौनपुर से अपने घर के लिए ऑटो पर सवार होकर जा रहे थे। वे बिथार गांव के पेट्रोल पंप के पास उतर गए। इसी दौरान किसी गाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। निगोह: बरसठी थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी मालती देवी (50) पत्नी स्व विजय बहादुर उर्फ भोलू बृहस्पतिवार की शाम चार बजे पैदल सरसरा जा रही थी। वह निगोह मियांचक सड़क पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची । इसी दौरान निगोह की तरफ से आ रही तेज गति से आ रही मिट्टी से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed