फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth detained for indecency in Farmer Registry Camp

Jaunpur News: फार्मर रजिस्ट्री कैंप में अभद्रता पर युवक हिरासत में

Sat, 18 Jan 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth detained for indecency in Farmer Registry Camp
नेवढ़िया। रामनगर विकास खंड के गुतवन ग्राम पंचायत में शुक्रवार को फार्मर रजिस्ट्री कैंप में अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बीडीओ रेनू चौधरी, एडीओ पंचायत रामनगर त्रिभुवन सिंह यादव व ग्राम विकास अधिकारी मनोज यादव की मौजूद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य ग्राम पंचायत सचिवालय में चल रहा था। इसी दौरान रात लगभग 10.30 बजे स्कूटी बाइक पर एक युवक पहुंचा और किसी बात को लेकर बीडीओ से अभद्रता करने लगा। पहले तो उन्होंने बीच बचाव करना चाहा लेकिन युवक को उग्र होता देख मामले की सूचना नेवढ़िया पुलिस व एसडीएम मड़ियाहूं, सीडीओ, जिलाधिकारी को दे दी। सूचना पर नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। शनिवार को पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। बीडीओ ने बताया कि दिन में सर्वर नहीं चलने से रात को कैंप लगाकर कराया जा रहा था। युवक ने पंचायत भवन पर आ कर अभद्रता की। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि अभद्रता कर रहे युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed