फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth coming home from Mumbai dies in train

Jaunpur News: मुंबई से घर आ रहे युवक की ट्रेन में मौत

Mon, 01 Apr 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth coming home from Mumbai dies in train
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी एक युवक की शनिवार को मुंबई से घर आते समय ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ट्रेन संख्या 12167 लोकमान्य तिलक - बनारस एक्सप्रेस में बनारस (मंडुवाडीह) स्टेशन पर युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता बरसातू बिंद ने बताया कि उनका बेटा सुदर्शन बिंद (36) अपने भाई त्रिलोकी बिंद के साथ मुंबई में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह अपने मित्र गोविंदा बिंद के साथ घर आने के लिए मुंबई से लोकमान्य तिलक - बनारस एक्सप्रेस में जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार भोर में करीब 3 बजे फोन पर सूचना मिली कि सुदर्शन की ट्रेन में मौत हो गई है। उसका शव मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर रखा गया है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुदर्शन पांच बच्चों का पिता था। उसे चार लड़कियां और एक लड़का है। वाराणसी रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जीआरपी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने हत्या की जताई आशंका
मृतक सुदर्शन का शव बनारस स्टेशन पर बरामद होने पर उसके भाई त्रिलोकी बिंद ने हत्या की आशंका जाताई है। त्रिलोकी का आरोप है कि मुंबई से घर आने के एक दिन पहले होली के दिन सुदर्शन की उसके मित्र गोविंद बिंद से हाथापाई हो गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल भी था। सुदर्शन की मौत मारपीट होने के कारण हुई है। वहीं, इस बाबत सरायख्वाजा थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed