फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth climbs electricity tower, chanting 'Jai' to Trilochan Mahadev.

Jaunpur News: बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, त्रिलोचन महादेव के लगा रहा जयकारे

Fri, 26 Jun 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth climbs electricity tower, chanting 'Jai' to Trilochan Mahadev.
जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी ग्राम के समीप बिजली पोल पर चढ़ा युवक। स्रोत-संवाद - फोटो : 1
जलालपुर। थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रेहटी ग्राम स्थित त्रिलोचन महादेव बाजार के पास एक युवक 7 लाख 65 हजार वोल्ट क्षमता के बिजली के टावर पर शाम करीब साढ़े पांच बजे चढ़ गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


टावर के ऊपर से बार-बार 'त्रिलोचन महादेव' के जयकारे लगा रहा है। वह टावर के एकदम ऊपरी हिस्से पर न्यूट्रल वायर पर बैठा है। युवक कभी गमछा हिलाता, कभी बीड़ी पीता और कभी व्यायाम करता दिख रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह नशेड़ी जैसा प्रतीत हो रहा है। पोल की ऊंचाई लगभग 60 मीटर (दो सौ फीट) है। इतनी अधिक क्षमता वाले पोल पर युवक को देख स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह मौके पर मौजूद हैं और युवक को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस लाउडस्पीकर से युवक से नीचे उतरने की गुजारिश कर रही है। प्रशासन ने उसकी सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन भी दिया है। युवक त्रिलोचन महादेव का नाम लेकर कुछ बोल रहा है और नीचे उतरने से इन्कार कर रहा है। विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बिजली प्रवाहित होने के कारण पुलिस प्रशासन असहाय बना हुआ है। विद्युत आपूर्ति काटने के लिए सूचना दी गई है। युवक की पहचान और उसके पोल पर चढ़ने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। यह उच्च क्षमता वाली लाइन बलिया से वाराणसी होते हुए उन्नाव और कानपुर की तरफ जा रही है। त्रिलोचन महादेव बाजार के पास होने के कारण घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन लगातार युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटा है। युवक अपना नाम प्रकाश सेठ पुजारी निवासी रामदयाल गंज बता रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह इसके पहले भी कई बार चढ़ चुका है। रात नौ बजे लाइट की सप्लाई बंद की गई। करीब दस बजे जाल बिछाया गया। मौके एसडीएम केराकत सुनील भरतीय, सीओ सर्किल के सभी थानों की फोर्स तैनात है।

जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी ग्राम के समीप बिजली पोल पर चढ़ा युवक। स्रोत-संवाद

जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी ग्राम के समीप बिजली पोल पर चढ़ा युवक। स्रोत-संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed